अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। यह वारदात 24 अप्रैल को हुई, जिसके बाद पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, विशेष पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय की दोनों बच्चियां पास की बस्ती में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि इस घटना में 8 से 9 युवक शामिल थे। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।





