July 27, 2026

Ambikapur Rape Murder Case: 7 दिन बाद भी फरार आरोपी, पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित किया

अंबिकापुर में हुए चर्चित दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी वारदात के सातवें दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सरगुजा पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस ने कहा है कि आरोपी को पकड़वाने या उसकी जानकारी देने वाले व्यक्ति को यह राशि दी जाएगी और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

क्या है पूरा मामला

यह सनसनीखेज मामला 2 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना चौक, रिंग रोड के पास सामने आया था, जहां एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई।

जांच में पता चला कि महिला लखनपुर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह लंबे समय से घर से अलग रह रही थी और अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी।

पुलिस के अनुसार, महिला के साथ रहने वाले संदिग्ध प्रेमी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार है।

पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

मेडिकल जांच में हत्या की क्रूरता सामने आई है।

  • सीने की 12 पसलियां टूटीं
  • फेफड़ा और दिल फटा
  • सिर में तीन गंभीर चोटें और हड्डियां टूटीं
  • गला दबाने के भी संकेत

डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी ने अत्यधिक दबाव डालकर महिला की हत्या की है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए विसरा जांच भेजी गई है।

पुलिस की कार्रवाई

  • आरोपी की तलाश में 4 टीमें सक्रिय
  • संदिग्ध का फोटो जारी
  • आम लोगों से सूचना देने की अपील

आरोपी का हुलिया

  • रंग: सांवला
  • लंबाई: लगभग 5 फीट 4 इंच
  • शरीर: पतला
  • बाल: घुंघराले और लंबे
  • दाढ़ी-मूंछ: काली
  • कपड़े: हल्का गुलाबी शर्ट, नीली जींस
  • अन्य: सिर पर नीला गमछा, पीठ पर झोला

सूचना देने के लिए संपर्क

  • पुलिस अधीक्षक: 94791-93501
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 94791-93502
  • नगर पुलिस अधीक्षक: 94791-93503
  • एसडीओपी अंबिकापुर: 94791-93505
  • कंट्रोल रूम: 94791-93599
  • थाना प्रभारी: 94791-93508