रिंग रोड पर मिला महिला का रक्तरंजित शव
अंबिकापुर:
शुक्रवार सुबह रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर द्वार के पास एक अधेड़ महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
अंबिकापुर:
प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति बेहद गंभीर और संदिग्ध पाई गई है।
शव की हालत ने बढ़ाई मामले की गंभीरता
अंबिकापुर:
महिला के गले पर चोट के निशान हैं और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है। साथ ही प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने से घटना और भी भयावह हो गई है।
शिनाख्त नहीं, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
अंबिकापुर:
फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
FSL, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम जांच में जुटी
अंबिकापुर:
मौके पर पुलिस के साथ एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम जांच कर रही है। सबूत जुटाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जल्द गिरफ्तारी का दावा
अंबिकापुर:
अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।





