अंबिकापुर, 06 फरवरी 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में “सखी” वन स्टॉप सेंटर स्थापना की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में जिले में संचालित “सखी” सेंटर में दैनिक कार्य संचालन और सभी संबंधित गतिविधियों के लिए पैरा लीगल कार्मिक/वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड (सेवा प्रदाता) के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। इच्छुक महिला आवेदक अपने आवेदन 25 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, अंबिकापुर, जिला सरगुजा (छ.ग.) में पंजीकरण कर प्रस्तुत कर सकती हैं।
विज्ञापन और पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी सरगुजा जिले की वेबसाइट https://surguja.gov.in/ तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।




