March 4, 2026

अंबिकापुर : विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

अंबिकापुर, 11 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम् विधानसभा का अष्टम सत्र 23 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विधानसभा सत्र अवधि में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय अथवा मुख्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

अति आवश्यक कार्य अथवा अपरिहार्य कारणों से अवकाश या मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग प्रमुख द्वारा दी जाएगी, जबकि जिला स्तर के अधिकारियों को अवकाश पर जाने से पूर्व कलेक्टर सरगुजा से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा सत्र के दौरान शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।