March 4, 2026

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री का गरिमामय स्वागत किया।

स्वागत समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री संतोष पांडेय, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री राजेश मूणत, मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री मनोज पिंगुआ और रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा, विकास और सहकारिता से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा और समीक्षा बैठक के लिए है।