March 4, 2026

रायपुर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

रायपुर | 09 फरवरी 2026

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्री संजय पांडे सहित जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा भी उपस्थित रहे।