July 23, 2026

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी का वीडियो वायरल, अर्जुन कपूर और बोनी कपूर ने निभाई खास रस्म

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लंबे समय के पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। 6 जुलाई को हुई शादी के बाद अब कपल की वेडिंग सेरेमनी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में अंशुला की ब्राइडल एंट्री, वरमाला और फेरे जैसी खास झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो की शुरुआत रोहन ठक्कर के अंशुला के लिए लिखे गए एक प्यार भरे पत्र से होती है। इसके बाद अंशुला दुल्हन के रूप में रोहन के सामने आती हैं, जहां दोनों एक-दूसरे को देखकर भावुक नजर आते हैं।

Anshula Kapoor Marries Rohan Thakkar in Intimate Mumbai Ceremony - The CSR  Journal

अर्जुन कपूर और बोनी कपूर ने निभाई खास भूमिका

वेडिंग वीडियो में अंशुला कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ मंडप तक पहुंचती नजर आ रही हैं। इसके बाद पिता बोनी कपूर भी बेटी के साथ इस खास पल का हिस्सा बनते हैं। शादी समारोह में अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को फूलों की बारिश कर आशीर्वाद दिया।

वीडियो के आखिर में रोहन ठक्कर अंशुला की मांग में सिंदूर भरते नजर आते हैं। इसके बाद कपल ने परिवार के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी क्लिक कराई।

मां के 42 साल पुराने दुपट्टे में दुल्हन बनीं अंशुला

अंशुला कपूर ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का आउटफिट पहना था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके दुपट्टे ने खींचा। उन्होंने अपनी मां मोना कपूर का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू और जरदोजी वर्क वाला दुपट्टा शादी में कैरी किया।

अंशुला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुल्हन बनने के दिन वह अपनी मां की इस विरासत को अपने साथ रखना चाहती थीं और पूरा लुक इसी दुपट्टे को ध्यान में रखकर तैयार किया गया।

2022 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। अक्टूबर 2025 में दोनों ने सगाई की थी। अब शादी के बाद उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहे हैं।