रायपुर, 28 जनवरी 2026:
छत्तीसगढ़ के युवा अधिवक्ता अर्जुन अमित श्रीवास्तव को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय युवा कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है।
इससे पहले अर्जुन अमित श्रीवास्तव ने युवा कांग्रेस में बिहार के सह-प्रभारी और मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में कार्य किया है। वे देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल हैं और उनकी नियुक्ति को संगठन में युवाओं के नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस नियुक्ति की घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अर्जुन अमित श्रीवास्तव को इस नई जिम्मेदारी पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।





