May 18, 2026

डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार: “टेंडर प्रक्रिया नियमों के तहत, कांग्रेस लगाए बेबुनियाद आरोप बंद करे”

Raipur | 26 मार्च 2026

रायपुर। आबकारी विभाग में मैनपावर ठेका एक ही एजेंसी को दिए जाने के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। अब वही आरोप वर्तमान सरकार पर लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सभी टेंडर प्रक्रियाएं नियमों के तहत पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं।


महादेव सट्टा एप मामले पर बयान

महादेव सट्टा एप मामले में कार्रवाई को लेकर साव ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ को नुकसान पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और जांच के तहत संपत्तियों को जब्त किया जाना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।


नक्सलवाद खत्म करने पर सरकार का फोकस

नक्सलवाद के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि देश को नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है और इस दिशा में लगातार काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बस्तर में विकास और खुशहाली लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।


फ्लाईओवर निर्माण पर दी सफाई

रायपुर में घड़ी चौक, तेलीबांधा, गौरव पथ और पंडरी में प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर कांग्रेस के आरोपों को उन्होंने खारिज किया।
साव ने कहा कि सभी योजनाएं स्वीकृत हैं और शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए ठोस योजना के तहत काम किया जा रहा है।