रायपुर। रायपुर कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि पार्टी आपसी संघर्ष में ही उलझकर खत्म हो रही है।
मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस “कांग्रेस-कांग्रेस खेल रही है” और अंदरूनी लड़ाई के कारण कमजोर होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता भी चाहती है कि कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाए।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर एक ही तरह की घिसी-पिटी राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देश में 75 वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया, जबकि अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें उनका हक मिलने जा रहा है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता मौजूदा स्थिति से परेशान है और कानून व्यवस्था कमजोर है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र आम जनता के हित में है और राज्य में बदलाव तय है।
अरुण साव ने कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भाजपा का “कमल” खिलेगा और जनता परिवर्तन का समर्थन करेगी।





