July 29, 2026

जनगणना ड्यूटी में शराब पीना शिक्षक को पड़ा भारी, सहायक शिक्षक निलंबित

बलौदाबाजार-भाटापारा। जनगणना कार्य के दौरान लापरवाही और शराब सेवन करने के आरोप में सहायक शिक्षक (प्रगणक) को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) हिमांशु भारतीय ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है।

जनगणना ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की शिकायत

जानकारी के अनुसार, विकासखंड सिमगा के शासकीय प्राथमिक शाला औरेंठी में पदस्थ सहायक शिक्षक संजय कुमार नायक की ड्यूटी जनगणना कार्य में प्रगणक के रूप में लगाई गई थी। इसी दौरान शिक्षक द्वारा शराब सेवन किए जाने की शिकायत सामने आई थी।

शिकायत के बाद संबंधित शिक्षक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

तत्काल निलंबन का आदेश

शासकीय कार्य में लापरवाही और अमर्यादित आचरण को गंभीरता से लेते हुए DEO हिमांशु भारतीय ने सहायक शिक्षक संजय कुमार नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

निलंबन अवधि में यहां रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बलौदाबाजार निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।