March 3, 2026

बडांजी: जमीन विवाद हत्या मामला, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

जगदलपुर, 6 फरवरी 2026: बस्तर जिले के बडांजी में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में जिला सत्र न्यायालय ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी को 5–5 सौ रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

मामला 16 सितंबर 2024 का है, जब परमेश्वर यादव की उसके ही पड़ोसियों ने हत्या कर दी थी। अभियुक्त दयाराम और उनके दोनों पुत्र हलधर एवं बलराम यादव ने मारपीट कर युवक की हत्या की। इस घटना के बाद बडांजी थाने में FIR दर्ज कराई गई थी।

सुनवाई के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने आरोपी पिता और दोनों पुत्रों को दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास व आर्थिक दंड की सजा सुनाई।