March 4, 2026

Balodabazar Breaking News: इस्पात संयंत्र में भीषण ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित इस्पात संयंत्र में क्लिनिकल फर्नेस के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमें छह मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता, भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं अतिरिक्त पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।


🏥 घायलों को किया गया रेफर

जानकारी के मुताबिक घायलों को पहले भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है।


🗣 मंत्री टंक राम वर्मा का बयान

घटना पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि—

“यह गंभीर मामला है। मजदूरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, सुरक्षा के उपकरण थे या नहीं, सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


👮 प्रशासन जांच में जुटा

कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि छह लोगों की मौत और पांच के घायल होने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संयंत्र प्रबंधन से पूछताछ भी की जा रही है।


🚑 हादसे में घायल मजदूर

  • मोटाज अंसारी (26) – बढ़ई, एमएस
  • सराफत अंसारी (32) – बढ़ई, एमएस
  • साबिर अंसारी (37) – बढ़ई, एमएस
  • कल्पू भुइया (51) – हेल्पर
  • रामू भुइया (34) – हेल्पर