March 5, 2026

बलौदाबाजार साइबर सेल ने बरामद किए 63 लाख रुपये मूल्य के 421 गुम मोबाइल, लौटाए मालिकों को

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले की साइबर सेल पुलिस ने वर्ष 2026 की शुरुआत में सराहनीय कार्य करते हुए 421 गुम मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक उपभोक्ताओं को सौंपा। मोबाइलों का कुल मूल्य लगभग 63 लाख रुपये आंका गया है।

बरामद मोबाइलों को आज कम्युनिटी हॉल में आयोजित समाधान समारोह के दौरान उपभोक्ताओं को सौंपा गया। इस अवसर पर एसपी भावना गुप्ता और एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

एसपी भावना गुप्ता ने कहा, “हमने 2025 में भी लगभग 93 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल रिकवर किए थे। यह देखकर खुशी होती है कि जनता का पुलिस पर विश्वास बना हुआ है।” उन्होंने आगे चेताया कि मोबाइल आज एक आवश्यक दस्तावेज बन गया है, इसलिए सावधानीपूर्वक रखें और अनजान कॉल या ओटीपी साझा न करें

उपभोक्ताओं ने पुलिस को धन्यवाद दिया और बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गुम मोबाइल वापस मिलेंगे, लेकिन पुलिस के सहयोग से आज उन्हें उनका मोबाइल मिल गया।