बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काम दिलाने के बहाने बुलाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
🛑 काम का झांसा देकर बुलाया, कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित महिला को रोजगार दिलाने के बहाने वाड्रफनगर बुलाया। महिला के वहां पहुंचते ही उसे एक कमरे में ले जाया गया, जहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को मात्र 200 रुपए देकर बस में बैठाकर घर भेज दिया। घर पहुंचने पर महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहीं जांच के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
🚓 सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर पकड़े आरोपी
मामले की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
- रवि चंद परासिया, पिता रामचरित्र, निवासी ग्राम भरहीबांस
- तेजमारी गौतम, पिता मदन लाल, निवासी ग्राम रमेशपुर
- दीपक कुमार कुशवाहा, पिता विश्वनाथ कुशवाहा, निवासी ग्राम जौराही
पुलिस तीनों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
⚖️ महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि महिलाओं को काम के नाम पर बुलाकर अपराध को अंजाम देना बेहद गंभीर मामला है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।





