March 4, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज: दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7.69 करोड़ रूपए स्वीकृत

बलरामपुर-रामानुजगंज, 10 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए कुल 7.69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

विकासखण्ड रामचंद्रपुर में रामानुजगंज शहर के कन्हर एनीकट का जीर्णोद्धार एवं घाट निर्माण कार्य हेतु 4 करोड़ 11 लाख 87 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इस योजना से भू-जल संवर्धन, निस्तारी एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

साथ ही, विकासखण्ड रामचंद्रपुर की गिरवानी नदी एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 57 लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना से जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल सुविधा के साथ किसानों को 75 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।