May 18, 2026

जगदलपुर में आज 108 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ के इनामी कैडर छोड़ेंगे हथियार: गृहमंत्री विजय शर्मा

रायपुर: Raipur में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री Vijay Sharma ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति के तहत आज Jagdalpur में कुल 108 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

गृहमंत्री के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में

  • 6 DVCM (डिविजन कमेटी मेंबर)
  • 3 CYPCM
  • 18 PPCM
  • 23 ACM
  • 56 पार्टी मेंबर

शामिल हैं। इन सभी पर सरकार ने कुल 3 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

जिलेवार माओवादियों का आंकड़ा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अलग-अलग जिलों से हैं:

  • Bijapur – 37
  • Narayanpur – 4
  • Bastar – 16
  • Kanker – 3
  • Sukma – 18
  • Dantewada – 30

सुरक्षाबलों ने बरामद किए 101 हथियार

सुरक्षा बलों ने इन माओवादियों के पास से कुल 101 हथियार बरामद किए हैं। इनमें

  • 6 AK-47 राइफल
  • 11 INSAS राइफल
  • 5 कार्बाइन
  • 20 .303 LMG
  • 25 .303 राइफल
  • 11 12 बोर राइफल
  • 13 .315 बोर राइफल

सहित अन्य हथियार शामिल हैं।

31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों के कारण माओवादी अब हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को पुनर्वास की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने इस आत्मसमर्पण को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।