रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए “Extremely Severe Alert” जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर तेज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली तथा 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की हवा का अनुमान
धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
इन जिलों में भी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, दुर्ग और कोरिया जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि—
- गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों में न जाएं।
- पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें।
- आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए सुरक्षित भवनों में शरण लें।
- मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।
- किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करें।






