January 16, 2026

Bastar News Update

हत्या-बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में कमी… नदी-नाले पार कर रोका गया 12 वर्षीय बालिका का विवाह… घर-घर छेरछेरा मांगते नजर आए बच्चे

जगदलपुर। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. द्वारा आयोजित वार्षिक पत्रकार वार्ता में वर्ष 2025 को बस्तर संभाग के लिए सुरक्षा और शांति की दिशा में निर्णायक वर्ष बताया गया। आईजी ने कहा कि नक्सली समस्या अब आखिरी सांसें ले रही है, और बीते वर्ष पुलिस व सुरक्षा बलों ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

आईजी सुन्दरराज ने बताया कि वर्ष 2025 में बस्तर संभाग में हत्या, बलात्कार और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। यह सुरक्षा बलों की सक्रियता, बेहतर खुफिया तंत्र और आम जनता के सहयोग का परिणाम है।

इसी कड़ी में एक सराहनीय मानवीय पहल के तहत नदी-नाले पार कर रेस्क्यू टीम ने 12 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया। समय पर की गई कार्रवाई से एक नाबालिग बच्ची का भविष्य सुरक्षित किया जा सका।

वहीं मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बस्तर अंचल में छेरछेरा परंपरा की झलक देखने को मिली, जब बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते हुए लोक संस्कृति को जीवंत करती नजर आईं।

आईजी ने कहा कि आने वाले समय में भी बस्तर को पूरी तरह शांति और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सुरक्षा बलों की कार्रवाई और तेज की जाएगी।