🔹 बीजापुर बुलडोजर कार्रवाई विवाद में
चट्टानपारा में तोड़े गए मकानों को लेकर प्रशासन ने अवैध प्रार्थना सभा का तर्क दिया, लेकिन जांच में कई परिवार नक्सल पीड़ित व आत्मसमर्पित नक्सलियों के निकले। पुनर्वास नीति की विफलता उजागर हुई।
🔹 दंतेवाड़ा में 30 हजार क्विंटल चावल सड़ा
गीदम वेयरहाउस में खराब चावल पर दवा छिड़ककर सप्लाई की तैयारी। बिना क्वालिटी रिपोर्ट के गरीबों तक भेजने पर सवाल।
🔹 फर्जी पत्रकार बनकर वसूली करने वाले गिरफ्तार
नारायणपुर में शिक्षक को बदनाम करने की धमकी देकर पैसे मांगने वाले दो आरोपी पकड़े गए।
🔹 सुरनार गांव में सड़क नहीं
बीमारों को कांवड़ में उठाकर 7–8 किमी लाना मजबूरी। कई बार आवेदन के बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
🔹 3.84 लाख की अवैध शराब जब्त
केशलूर–दरभा मार्ग पर पिकअप से 3000 पाव विदेशी शराब पकड़ी गई, तीन आरोपी गिरफ्तार।
🔹 इंटरसिटी एक्सप्रेस की वापसी की उम्मीद
दुर्ग–जगदलपुर ट्रेन छह साल बाद फिर शुरू होने की संभावना, रेलवे ने जानकारी मांगी।
🔹 बस्तर पंडुम की तिथि बदली
संभाग स्तरीय आयोजन अब 6 से 8 फरवरी तक जगदलपुर में होगा।





