May 18, 2026

Bastar News Update : बस्तर के युवाओं को मिलेगा मुंबई में मौका, बोर्ड कॉपी जांच में सख्ती, किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण शुरू

Bastar News Update : बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, आस्था और विकास से जुड़ी कई अहम गतिविधियां सामने आई हैं। जहां एक ओर टैलेंट हंट के जरिए स्थानीय युवाओं को मुंबई में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं बोर्ड परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन में पारदर्शिता के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। साथ ही किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान भी शुरू किया गया है।

टैलेंट हंट से बस्तर के युवाओं को मिला बड़ा मंच

जगदलपुर में शिक्षा प्रकाश पुंज संस्थान ने टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें गायन, नृत्य, मॉडलिंग और अभिनय में युवाओं ने दमदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रतिभाओं का आकलन किया। आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर 40 से अधिक युवाओं का चयन किया गया। चयनित प्रतिभाओं को अब मुंबई में खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक और कला क्षेत्र से जुड़े 80 लोगों को भी सम्मानित किया गया।

बोर्ड कॉपी जांच में सख्ती

बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बरती जा रही है। जगदलपुर के बस्तर हाईस्कूल में मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। शिक्षकों को मोबाइल और स्मार्ट गैजेट्स लाने की अनुमति नहीं होगी और रोजाना कम से कम 40 उत्तर पुस्तिकाएं जांचना अनिवार्य किया गया है। लगभग 1.25 लाख कॉपियों का मूल्यांकन 9 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान शुरू

जगदलपुर जिला अस्पताल में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। 14 से 15 वर्ष की करीब 9500 किशोरियों को यह वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इसे सभी ब्लॉकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह टीका सर्वाइकल कैंसर के ख