मुंबई। अभिनेता Sunny Deol और अभिनेत्री Preity Zinta की बहुप्रतीक्षित फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को Aamir Khan ने अपनी आवाज दी है। फिल्म भारत की आजादी और वर्ष 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
टीजर की शुरुआत आमिर खान के वॉइसओवर से होती है, जिसमें वह देश की आजादी और विभाजन के दौर की परिस्थितियों का जिक्र करते हैं। वीडियो में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं प्रीति जिंटा भावनात्मक किरदार में दिखाई देती हैं।
सनी देओल ने फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा कि जब बंटवारे ने लोगों के बीच लकीर खींची, तब किसी ने डर नहीं बल्कि साहस को चुना। टीजर में विभाजन के दर्द, संघर्ष और इंसानी रिश्तों की झलक देखने को मिलती है।
फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा Shabana Azmi, Karan Deol, Ali Fazal और Abhimanyu Singh भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन Rajkumar Santoshi ने किया है, जबकि इसके निर्माता आमिर खान हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गौरतलब है कि फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।





