March 5, 2026

पखांजूर: भमरागढ़ जंगल में नक्सली मुठभेड़, 3 नक्सली और 1 C-60 जवान शहीद

पखांजूर, 6 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में गढ़चिरौली जिले के भमरागढ़ जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए, जबकि सुरक्षा बलों का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल है।

सुरक्षा बलों ने मौके से 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली के शव बरामद किए हैं, जिनके कब्जे से SLR और AK-47 राइफल भी मिले हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।

मुठभेड़ के दौरान C-60 जवान कांस्टेबल दीपक चिन्ना मडावी (38 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर भमरागढ़ के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह शहीद हो गए।

एक अन्य जवान, कांस्टेबल जोगा मडावी (निवासी किश्तयापल्ली), को भी गोली लगी है। उन्हें हेलीकॉप्टर से भमरागढ़ लाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें आगे के इलाज के लिए गढ़चिरौली ले जाया जाएगा।