March 3, 2026

भाटापारा में 89 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के भाटापारा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 89 वर्षीय वृद्धा के साथ 33 वर्षीय युवक दीपक टंडन ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना में 26 फरवरी को लिखित आवेदन के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि चलने-फिरने में पूर्णतः असमर्थ वृद्धा के साथ रात के समय यह घटना घटी। आरोपी दीपक टंडन ने इससे पहले भी वृद्धा के घर आकर गलत काम किया था।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में ग्रामीण थाना टी.आई. हेमंत पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म की घटना स्वीकार की। आरोपी दीपक टंडन को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और शुक्रवार को उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

कानूनी प्रावधान:
इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 64, 64(2)(ड) और 332 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।