दुर्ग। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल कंपनी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान एक श्रमिक की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
⚙️ क्रेन से सामान हटाते वक्त हुआ हादसा
मृतक की पहचान लेखु कौशल (34 वर्ष) निवासी गणेश नगर, वार्ड क्रमांक–5, जामुल के रूप में हुई है। वह सिस्कोल कंपनी में फर्स्ट शिफ्ट में काम करने आया था।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे, क्रेन से लोहे का सामान हटाते समय लेखु का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। उसी दौरान भारी जॉब उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
🚓 जामुल पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।





