September 4, 2026

CG Politics: BJP के रैप सॉन्ग पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- ‘इटली का चश्मा भाजपा ने पहन रखा है’

रायपुर। BJP के रैप सॉन्ग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “इटली का चश्मा तो भाजपा के लोग पहने हुए हैं।” बघेल ने भाजपा और RSS की वेशभूषा को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि हॉफ पेंट और टोपी इटली से लाई गई है तथा वे हिटलर से प्रेरित हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को इटली से कितना प्रेम है, यह ‘मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ’ से समझा जा सकता है। उन्होंने सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने सोनिया गांधी से विवाह किया और वह भारत की होकर भारतीय नारी के रूप में देखी जाती हैं।

PM मोदी से पूछा सवाल

बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “मोदी जी बताएं, भाभी को गुजरात से प्रधानमंत्री निवास में कब लाएंगे?”

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति पर सरकार को घेरा

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति को लेकर भी भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर विश्वास नहीं है, इसलिए एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को CEO बनाया गया है।

बघेल ने दावा किया कि सरकार को BJP, RSS और VHP के लोगों पर भी भरोसा नहीं रहा। उन्होंने चंपत राय को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनके कारण देशवासियों की आस्था को ठेस पहुंची है।

UP में गठबंधन पर हाईकमान करेगा फैसला

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।

7.8% GDP ग्रोथ के दावे पर भी सवाल

देश की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ के दावे पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त सचिव ने 2.7 प्रतिशत ग्रोथ का आंकड़ा बताते हुए सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए हैं।

बघेल ने कहा कि विकास सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए। निर्माण कार्य बढ़ने चाहिए और आम लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है।