रायपुर। भारत की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत पर कितना कर्ज था और वर्तमान में यह कितना है, इसकी तुलना की जानी चाहिए। बघेल का दावा है कि देश पर 2014 से पहले जितना कर्ज था, वह अब तीन गुना बढ़ चुका है।
भूपेश बघेल का तंज
भूपेश बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल अपने मित्रों के लिए व्यवस्था कर रही है और देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर ध्यान नहीं दे रही।
डिप्टी सीएम अरुण साव पर पलटवार
डिप्टी सीएम अरुण साव द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन को लेकर दिए गए बयान पर बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले देख लें कि साव प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए किन वादों पर खरे उतरे और किन पर नहीं। कांग्रेस को सबक सिखाने की कोशिश करने से पहले अपनी समीक्षा करें।
भूपेश बघेल का पंजाब दौरा
पूर्व मुख्यमंत्री आज पंजाब के लिए रवाना होंगे। वह चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में मनरेगा बचाओ महासंग्राम, अमेरिका टैरिफ और अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ लड़ाई तेज की जाएगी।





