July 25, 2026

बीजापुर में IED ब्लास्ट, STF जवान नीलकंठ सिंह गंभीर घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गलगम जंगलों में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एसटीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की आधिकारिक पुष्टि एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान एसटीएफ के प्रधान आरक्षक नीलकंठ सिंह का पैर आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथी जवानों ने तुरंत उन्हें कैंप लाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।