बीजापुर, 28 जनवरी 2026:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बीजापुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में एक ही दिन, अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ रेड कर बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस ने गांजा और भारी मात्रा में नशीली टेबलेट बरामद की। अटल आवास क्षेत्र से पकड़े गए दो आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त की गई।
पकड़े गए आरोपी और बरामदगी:
- विजय नगर, बीजापुर: पापैया गोनेट (उम्र 47) – अवैध गांजा बरामद
- अटल आवास, बीजापुर: सहजान खान (उम्र 30) – नशीली टेबलेट बरामद
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और उप पुलिस अधीक्षक सुदीप सरकार ने किया। इस अभियान से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ और अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा।





