May 19, 2026

बिलासपुर में बिना कार्ड 5 किलो गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू, प्रवासी और छात्रों को राहत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए गैस कंपनी ने बिना कार्ड 5 किलो गैस सिलेंडर 564 रुपए में उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है। इस व्यवस्था का उद्देश्य इन वर्गों को ईंधन संकट से बचाना और गैस आपूर्ति को सुचारू बनाना है।

शहर में गैस आपूर्ति की दिक्कतों के बीच प्रशासन और गैस कंपनियों ने यह निर्णय लिया है कि अब अस्थायी रूप से रहने वाले उपभोक्ताओं को भी सस्ती दर पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। अब पात्र लोग नजदीकी गैस एजेंसी में आवेदन कर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

कालाबाजारी और किल्लत से मुक्ति
प्रशासन ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचे और किसी प्रकार की कालाबाजारी या अतिरिक्त वसूली न हो। इस पहल से गैस की किल्लत कम होने और जरूरतमंदों को राहत मिलने की उम्मीद है।

छोटा सिलेंडर, बड़ा झटका
हालांकि 5 किलो सिलेंडर की उपलब्धता आसान हुई है, लेकिन इसकी कीमत 112 रुपए प्रति किलो के हिसाब से अन्य सिलेंडरों की तुलना में ज्यादा है। 14 किलो घरेलू गैस जहां करीब 71 रुपए प्रति किलो और 19 किलो कमर्शियल गैस करीब 111 रुपए प्रति किलो है, वहीं 5 किलो सिलेंडर महंगा पड़ रहा है।

शराब के लिए बार संचालक से मारपीट
बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में देर रात एक बार संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने शराब नहीं देने पर गाली-गलौज और मारपीट की। घायल संचालक ने अस्पताल में उपचार के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

राजस्व पखवाड़ा आज से शुरू
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में 1 अप्रैल से ‘राजस्व पखवाड़ा’ तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन सहित विभिन्न राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

नाइट लैंडिंग पर संशय
बिलासपुर। बिलासा देवी केंवटीन एयरपोर्ट पर रनवे की लंबाई घटने के कारण नाइट लैंडिंग की सुविधा पर संशय बना हुआ है। तकनीकी बाधाओं के चलते रात में उड़ान शुरू होना मुश्किल दिख रहा है।

नए विद्युत संभाग कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुर। सकरी में नए विद्युत संभाग कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के करीब 1.06 लाख उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा मिलेगी।

नगर निगम ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बिलासपुर। नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 102 करोड़ से अधिक का राजस्व वसूल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

शिक्षक करेंगे जनगणना ड्यूटी
बिलासपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षक जनगणना कार्य में लगाए जाएंगे। 1 मई से शिक्षक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे और इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।