March 5, 2026

बिलासपुर में सर्व सवर्ण समाज ने यूजीसी नियमों के विरोध में भारत बंद का आव्हान किया। हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा और नशे के कारोबारियों पर पुलिस ने कार्रवाई की।

बिलासपुर। सर्व सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी रविवार को भारत बंद का आव्हान किया है। इसके तहत बिलासपुर शहर में सभी दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

सवर्ण समाज ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 1 फरवरी सुबह 9 बजे नेहरू चौक से शुरू होने वाली रैली में विभिन्न समाज और व्यापारी संगठन शामिल होंगे। 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

सरकंडा क्षेत्र से 1.5 किलो गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार की गई। आरोपी के कब्जे से ₹1.40 लाख मूल्य का गांजा और ₹300 नगद बरामद किया गया। आरोपी को NDPS एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


पचरी घाट हत्या केस

30 जनवरी की शाम पचरी घाट डैम के पास हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना पूर्व रंजिश और आपसी विवाद के चलते हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सानू हुसैन के रूप में हुई।

आरोपी विकास तिवारी (28 वर्ष) और शैलेंद्र प्रजापति (25 वर्ष) ने धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर आरोपियों को हिरासत में लिया और उपयोग किए गए हथियार जब्त किए। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


नशा कारोबारियों पर पुलिस का सख्त अभियान

एसएसपी के निर्देश में पिछले पांच दिनों से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशामुक्ति अभियान चलाया गया।

  • एनडीपीएस एक्ट के तहत: 06 प्रकरण, 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन और 2 किलो गांजा जब्त।
  • आबकारी अधिनियम के तहत: 09 प्रकरण, 124 पाव देशी शराब और 254 लीटर महुआ शराब जब्त।
  • कोटपा एक्ट के तहत: 20 प्रकरण, 500 नग गोगो जब्त।

पुलिस ने कुल 55 नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की।