बिलासपुर। नगर के व्यापार विहार क्षेत्र में स्थित एक खाद्य तेल थोक दुकान में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार चौधरी एजेंसी में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दुकान के आसपास कई अन्य एजेंसियां भी संचालित हैं, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन और जांच की जा रही है।





