March 4, 2026

बिलासपुर में आयकर विभाग की दबिश, सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री में जांच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने दबिश दी। फैक्ट्री में Coca-Cola के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम फैक्ट्री परिसर में मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

6 सदस्यीय टीम कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम सुबह सिरगिट्टी स्थित फैक्ट्री पहुंची। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग ने अन्य राज्यों की फैक्ट्रियों में भी समानांतर कार्रवाई की है।

मौके पर अधिकारी आय से संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के तहत जवान तैनात किए गए हैं।

फिलहाल जांच जारी है और विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।