बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026 – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेन सेवाओं को प्रभावित करने का निर्णय लिया है। जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के लिए प्रीनॉन / नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कई यात्री गाड़ियां रद्द रहेंगी और दो गाड़ियां गंतव्य से पहले समाप्त या प्रारंभ होंगी।
रद्द रहने वाली गाड़ियां
- 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू (16-27 अप्रैल)
- 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (16-27 अप्रैल)
- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (15-26 अप्रैल)
- 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (15-26 अप्रैल)
- 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर (16-27 अप्रैल)
- 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (15-26 अप्रैल)
- 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (16-27 अप्रैल)
- 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू (16-27 अप्रैल)
- 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू (16-27 अप्रैल)
- 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर (11-25 अप्रैल)
गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर: बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त (16-27 अप्रैल)
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर: बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ (16-27 अप्रैल)
यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा योजना में बदलाव और मार्गदर्शन के लिए प्रबंधन से संपर्क करने का आग्रह किया है।





