September 4, 2026

Bilaspur Violence Update: खपरगंज बवाल में हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान समेत 20 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के खपरगंज में 28 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुए विवाद, मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पक्ष के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान समेत अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने आज जुलूस भी निकाला और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।

सोहेल गुट के 17 और दूसरे पक्ष के 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार 20 आरोपियों में सोहेल खान गुट के 17 आरोपी और दूसरे पक्ष के रामसिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह की तलाश अभी जारी है।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा, एयर पिस्टल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

सोशल मीडिया टिप्पणी और पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, खपरगंज इलाके में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया।

दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा।

पथराव में 9 पुलिसकर्मी हुए घायल

हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर थाना प्रभारी रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं।

वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान

पुलिस अब घटना के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज और दूसरे साक्ष्यों की मदद से हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और मामले में शामिल अन्य संदिग्धों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

सोहेल खान गुट के आरोपी

  1. मौला बक्स उर्फ जूब्बू, 37 वर्ष, निवासी खपरगंज
  2. शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, 25 वर्ष, निवासी तैबा चौक तालापारा
  3. मोहम्मद जाहिद खान, 45 वर्ष, निवासी खपरगंज
  4. सफीक अहमद उर्फ राजा खान, 31 वर्ष, निवासी खपरगंज
  5. शकीर उर्फ सोनू, 24 वर्ष, निवासी जूनी लाइन
  6. मोहम्मद लाईक, 37 वर्ष, निवासी खपरगंज
  7. रेहान अली उर्फ ईरानी, 19 वर्ष, निवासी जबड़ापारा सरकंडा
  8. मो. जुनैद, 21 वर्ष, निवासी खपरगंज मेन चौक
  9. शेर खान उर्फ नईम खान, 48 वर्ष, निवासी खपरगंज
  10. मो. अजहर कुरैशी, 30 वर्ष, निवासी खपरगंज
  11. विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू, 32 वर्ष, निवासी सिद्धीविनायक कॉलोनी तिफरा
  12. अब्दुल रज्जाक, 26 वर्ष, निवासी खपरगंज
  13. अरबाज खान, 29 वर्ष, निवासी खपरगंज
  14. सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, 27 वर्ष, निवासी खपरगंज
  15. नुमान अली, 22 वर्ष, निवासी यदुनंदन नगर
  16. शेख सुलतान, 30 वर्ष, निवासी खपरगंज
  17. मोहम्मद मुस्तकीन, 29 वर्ष, निवासी भारतीय नगर

दूसरे पक्ष के 3 आरोपी

  1. राजू यादव, 30 वर्ष, निवासी कुंदरापारा
  2. राकेश यादव उर्फ रिंकु, 24 वर्ष, निवासी कुंदरापारा
  3. छत्रपाल साहू, 25 वर्ष, निवासी डबरीपारा सरकंडा