March 4, 2026

पीएम आवास में बिलासपुर अव्वल, नौकरी के नाम पर ठगी, 9 लाख धान घोटाला, जिंदल समेत 5 फैक्ट्रियों पर जुर्माना और कोरबा में चोरी का खुलासा

प्रधानमंत्री आवास योजना में जिला अव्वल

बिलासपुर जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में 40,452 आवास पूर्ण किए गए हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-26 तक स्थिति:

  • कुल स्वीकृत आवास: 71,435
  • पूर्ण आवास: 40,452
  • निर्माणाधीन: 30,983

जनपदवार पूर्ण आवास:

  • बिल्हा – 11,083
  • कोटा – 9,102
  • मस्तूरी – 12,337
  • तखतपुर – 7,930

12 फरवरी 2026 को विशेष महाअभियान चलाकर अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन ने 30 जून 2026 तक सभी आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।


सरकारी नौकरी का झांसा, युवतियों से ठगी

बिलासपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों से ठगी का मामला सामने आया है।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में युवतियों से 19,500-19,500 रुपए नगद लेकर कथित ट्रेनिंग सेंटर में बुलाया गया और वापस नहीं जाने दिया जा रहा था।

शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


9 लाख लेकर फरार मुंशी पर FIR

बिल्हा थाना क्षेत्र में राइस मिल के मुंशी ने 360 क्विंटल धान (करीब 9 लाख रुपए) बेचकर फरार हो गया।
ग्राम कुंआपाली स्थित महावीर एग्रो इंडस्ट्रीज से जुड़ा मामला है। आरोपी ने स्वयं डीओ जारी कर धान उठाया और बेच दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड समेत 5 फैक्ट्रियों पर जुर्माना

रायगढ़ में औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।

  • जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पर ₹70,000 अर्थदंड
  • एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड पर विभिन्न धाराओं में 1.40 लाख से 1.60 लाख तक जुर्माना
  • आर.एस. इस्पात रायगढ़ प्राइवेट लिमिटेड पर 1.40 लाख रुपए का अर्थदंड

कारखाना अधिनियम 1948 के तहत कार्रवाई श्रम न्यायालय में की गई।


चोरी मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

कोरबा में मां-बेटे को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
6 फरवरी को मानिकपुर चौकी क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की गई थी।

चोरी के आभूषण “मधुर फाइनेंस” में गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने लगभग ₹11,11,000 मूल्य के जेवर बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  • संजय वैष्णव उर्फ गोलू (31)
  • लव कुमारी वैष्णव (50)

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।