सिम्स अस्पताल में गार्ड से मारपीट
Bilaspur के सिम्स अस्पताल में गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हिंदूवादी नेता Ram Singh Thakur और उनके साथियों पर गार्ड से मारपीट का आरोप लगा है। घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हुई है।
जानकारी के अनुसार NICU में जाने को लेकर विवाद हुआ था। गार्ड द्वारा रोकने पर आरोपी भड़क गए और मारपीट कर गार्ड की चेन व लॉकेट तोड़ दिया। वीडियो में आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते नजर आ रहे हैं।
हत्या के प्रयास मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित मोहतरा गांव में हत्या के प्रयास मामले में 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक के पिता Rajesh Bargah पर डंडे और लकड़ी के बत्ते से हमला किया था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपी दीपक मेहर और अन्नू ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जनगणना ड्यूटी में गई शिक्षिका के घर चोरी
अशोक नगर स्थित पार्क लाइफ कॉलोनी में जनगणना ड्यूटी पर गई शिक्षिका के सूने मकान में चोरी हो गई। आरोपी किचन के रास्ते घर में घुसा और 5 हजार रुपए नकद व चांदी की पैरपट्टी लेकर फरार हो गया।
घर में लगे CCTV अलार्म से घटना का खुलासा हुआ। Sarkanda Police ने आरोपी Sharad Karsh को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
4 पेट्रोल पंप संचालकों को कलेक्टर का नोटिस
डीजल बिक्री में असामान्य बढ़ोतरी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। Sanjay Agrawal ने जिले के 4 पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
खाद्य विभाग की समीक्षा में कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल बिक्री में 100% से 337% तक वृद्धि पाई गई। प्रशासन को आशंका है कि औद्योगिक ग्राहकों को अवैध सप्लाई की जा रही है।
नोटिस जारी किए गए पेट्रोल पंप—
- मां कावेरी फ्यूल्स, तखतपुर
- मूलचंद एंड सन्स, बिल्हा
- जय मां श्री यंत्र फ्यूल्स, गतौरा
- सौरभ सर्विस स्टेशन, अमसेना
गाज गिरने से पिता-पुत्री झुलसे
मस्तूरी-गतौरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्री झुलस गए। Ghanshyam Khande अपनी बेटी Poonam Khande के साथ खेत में काम कर रहे थे।
बारिश से बचने के लिए दोनों नीम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे, तभी पेड़ पर गाज गिर गई। गंभीर रूप से घायल घनश्याम खांडे को सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।





