बिलासपुर: Ek Bharat Shreshtha Bharat कार्यक्रम के तहत Gujarat पुलिस के 15 अधिकारी और जवान मंगलवार को Bilaspur पहुंचे। यहां एसएसपी Rajnesh Singh और एएसपी की टीम ने उनका स्वागत किया।
चेतना हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों को बिलासपुर रेंज की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। एसएसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों का परिचय कराते हुए बिलासपुर के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने मेहमानों को गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेने का आमंत्रण दिया।
कम्युनिटी पुलिसिंग और नशे के खिलाफ कार्रवाई बनी वजह
पीएचक्यू द्वारा बिलासपुर रेंज को इस कार्यक्रम के लिए चुने जाने के पीछे दो प्रमुख कारण बताए गए हैं। यहां कम्युनिटी पुलिसिंग और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर लगातार काम किया जा रहा है।
भारत सरकार के नोडल एप्लीकेशन नेट ग्रिथ में बिलासपुर में चलाए जा रहे एसएसपी रजनेश सिंह के चेतना अभियान को भी काफी सराहना मिल रही है। वहीं Mungeli जिले में कोटवारों को प्रशिक्षण देने और लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने के प्रयास भी चर्चा में हैं।
इसके अलावा पूर्वी जोन में नशे के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई और नशा तस्करों की संपत्ति कुर्की के मामलों में भी बिलासपुर रेंज आगे बताया गया है।
खदान, उद्योग और धार्मिक स्थलों का भी करेंगे दौरा
गुजरात से आए पुलिस अधिकारियों का यह दल बिलासपुर में आईजी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, थाना-चौकी, ट्रैफिक और एसीसीयू की कार्यप्रणाली का अवलोकन करेगा। साथ ही चेतना अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल Korba जिले में कोयला खदानों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन करेगा। वहीं Raigarh में हाथी प्रभावित इलाकों और उद्योगों की जनसुनवाई प्रक्रिया को भी समझेगा। इस दौरान उन्हें स्थानीय धार्मिक स्थलों, परंपराओं, खानपान और जीवन शैली से भी परिचित कराया जाएगा।
बिलासपुर पुलिस की टीम भी गई गुजरात
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लगातार दूसरे साल पीएचक्यू ने बिलासपुर रेंज को चुना है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर रेंज से भी 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम Porbandar भेजी गई है।
यह टीम वहां की पुलिसिंग व्यवस्था, साइबर अपराधों की जांच तकनीक, कानून-व्यवस्था, पोर्ट सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े कार्यों का अध्ययन करेगी।





