May 18, 2026

बिलासपुर: रेलवे किनारे छिपाए गए 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद, अवैध शराब गिरोह पर बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाए गए 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरे कुल 6000 किलोग्राम महुआ लाहन को बरामद किया। यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2026 को कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घुटकु स्टेशन पारा के पास रेलवे लाइन के किनारे महुवा लाहन बड़ी मात्रा में छिपाया गया है, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया और लगभग 1.5 किलोमीटर दूर झाड़ियों में महुवा लाहन बरामद किया।

बरामद सामग्री की नष्ट करने की कार्रवाई आबकारी विभाग के अमले की उपस्थिति में की गई और विधिवत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।