March 5, 2026

बिलासपुर: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मार्च

बिलासपुर, 06 फरवरी 2026:
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पात्र श्रमिकों को प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए 15 मार्च 2026 तक पंजीयन कराना अनिवार्य है।

श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 18 से 40 वर्ष आयु के लोग जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है, वे योजना में शामिल हो सकते हैं। पंजीयन लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर के माध्यम से किया जा सकता है।

योजना में लघु-व्यापारी, स्वरोजगारी में कार्यरत नाई, धोबी, दर्जी, रिक्शावाला, ऑटोवाला, मछुवारा, चरवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, मितानिन, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी आदि सभी पात्र श्रमिक शामिल हैं। योजना के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु में पंजीयन कराने वाले श्रमिक को 60 वर्ष की उम्र तक प्रतिमाह 55 रुपये जमा करने होंगे। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसे पहले साल में ही प्रतिमाह 3000 रुपये के हिसाब से कुल 36,000 रुपये प्राप्त होंगे।

श्रम विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों से आग्रह किया है कि वे योजना में समय पर पंजीयन कर भविष्य में सुनिश्चित पेंशन लाभ प्राप्त करें।