July 30, 2026

बिलासपुर में PWD अधिकारियों पर भड़के डिप्टी सीएम अरुण साव, अधूरे कामों पर जताई नाराजगी

बिलासपुर। जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कामों की धीमी प्रगति पर उपमुख्यमंत्री Arun Sao का कड़ा रुख देखने को मिला। बहतराई स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और समय पर काम पूरा न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

निरीक्षण कलेक्टर Sanjay Agrawal की मौजूदगी में किया गया, जहां 2017 से लंबित निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर उपमुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने ईई, एसडीओ सहित PWD अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि काम में तेजी लाई जाए, वरना अगले निरीक्षण में कड़ी कार्रवाई तय होगी।

सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह इलाके में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाई थी। आरोपी जाहीद शेख उर्फ चिढ़्ढा (20 वर्ष) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से “12 साल विश्वास के विकास” थीम पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी राघवेंद्र राव सभा भवन में 18 से 20 जून तक चलेगी, जिसका उद्घाटन 18 जून को शाम 5 बजे होगा।

जांजगीर-चांपा में राजस्व निरीक्षकों का तबादला

जांजगीर-चांपा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई राजस्व निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर Janmejay Mahobe ने भू-अभिलेख शाखा में कार्यरत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य रैली

जांजगीर-चांपा में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा केरा रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक से रैली निकाली गई, जो विभिन्न चौकों से होते हुए कचहरी चौक तक पहुंची। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।