बिलासपुर। Bilaspur रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं Raipur की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं और उनके पास से करीब 10 किलो से अधिक गौमांस बरामद किया गया।
पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधि हो रही है। इसके बाद चेकिंग के दौरान संदेह होने पर महिलाओं के सूटकेश की तलाशी ली गई, जिसमें गौमांस मिलने की पुष्टि हुई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार की है।
मामले की जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। Torwa थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गौमांस कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है या नहीं। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शहर के मगरपारा इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।





