बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर दी है। यह सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई।
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सभी पक्षों की दलीलों को सुना और आज आदेश में सौम्या चौरसिया की जमानत मंजूर की। सौम्या चौरसिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार होने के बाद सौम्या चौरसिया लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थीं। हाईकोर्ट के इस आदेश को उनके लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।





