May 18, 2026

खामनेई की मौत पर मिठाई बांटने और आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह पर एफआईआर

Bilaspur। ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता Ali Khamenei की मौत पर मिठाइयां बांटने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने हिंदूवादी नेता Thakur Ram Singh सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

प्रार्थी Zakir Ali की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामला Sarkanda थाना क्षेत्र का है।

खामनेई को लेकर फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और उनकी मौत पर मिठाई बांटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए ठाकुर राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बड़ी संख्या में समाज के लोग सरकंडा थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे प्रदेश की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां बिलासपुर जैसे शांत शहर में हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हैं।

समाज के लोगों ने कहा कि Chhattisgarh हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

आतंकवाद की जड़ बताकर बांटे गए लड्डू

जानकारी के अनुसार ठाकुर राम सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अयातुल्ला खामनेई के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्हें आतंकवाद की जड़ बताते हुए उनकी मौत पर लड्डू बांटे गए थे।

पोस्ट सामने आने के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी बढ़ गई और लोग बड़ी संख्या में सरकंडा थाना पहुंचे। वहां समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर राम सिंह ठाकुर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।