September 4, 2026

BJP CG: भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों में की नियुक्तियां, चुन्नीलाल साहू बने संयोजक; लाभचंद बाफना को सहसंयोजक की जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय की ओर से जारी आदेश में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है।

जारी सूची के अनुसार चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है, जबकि लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा संगठन की ओर से इन नियुक्तियों को प्रदेश में विभिन्न प्रकोष्ठों के कामकाज को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।