मनेन्द्रगढ़: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सामने विधायक की शिकायत करना एक भाजपा नेता को भारी पड़ गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है।
दरअसल, 21 मई को ग्राम कुशहा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।”
इस बयान के बाद प्रेसवार्ता में जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि “यह सुशासन तिहार का विषय नहीं है।”
इसके बाद भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष Devendra Tiwari ने मनोज साहू को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने उठाए सवाल
इस पूरे मामले पर पूर्व विधायक Gulab Kamro ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “क्या यही सुशासन है?”
गुलाब कमरो ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जिस व्यवस्था को सुशासन बता रही है, उसकी सच्चाई अब भाजपा के अपने ही पदाधिकारी मुख्यमंत्री के सामने उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है, कार्यकर्ता नाराज हैं और सरकार केवल कार्यक्रमों में व्यस्त है।





