March 3, 2026

रायपुर: भाजपा का कांग्रेस पर सोशल मीडिया रैप—भूपेश बघेल को “लबरा” का सरताज बताया

रायपुर: राजनीति अब सोशल मीडिया पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच की राजनीतिक टकराव अब डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच गई है। ताजा मामला ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर भाजपा के रैप सॉन्ग का है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को “लबरा” (झूठा) और घोटालेबाजों का सरताज बताया गया है।

भाजपा के आधिकारिक हैंडल @BJP4CGState पर अपलोड किए गए इस वीडियो में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों का जिक्र किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और केंद्रीय नेता राहुल गांधी को भी शामिल किया गया है।

वीडियो में किए गए आरोप

  • शराब घोटाला
  • कोयला लेवी घोटाला
  • चावल घोटाला
  • अन्य कथित भ्रष्टाचार

वीडियो की लंबाई लगभग 1 मिनट 21 सेकंड है और इसमें कांग्रेस पर लगातार घोटालों का आरोप लगाया गया है। पोस्ट के साथ हैशटैग #CorruptionSpecialistCongress का प्रयोग किया गया है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और असर

यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक रैप के जरिए आरोप और आलोचना की गई हो। अब देखना यह है कि इस वायरल पोस्ट का प्रभाव जनता और चुनावी माहौल पर कितना पड़ता है।