May 18, 2026

नक्सलवाद खत्म होने की ओर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी बधाई

Raipur | 26 मार्च 2026

रायपुर। देश और प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प अब पूरा होने की ओर है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद विकास की शुरुआत तो हुई, लेकिन नक्सलवाद एक बड़ी बाधा बना रहा। इसके समाप्त होने से प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा और सुदूर आदिवासी क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचेंगी।


मिडिल ईस्ट मुद्दे पर विपक्ष को नसीहत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर सांसद ने विपक्ष की राजनीति पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और कोरोना काल की तरह एकजुट होकर हर चुनौती का सामना किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही और विपक्ष से राजनीति छोड़कर जनता का मनोबल बढ़ाने की अपील की।


फोर्स तैनाती पर कांग्रेस को जवाब

बस्तर में सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए केंद्र से राशि मांगने के मुद्दे पर कांग्रेस के सवालों पर अग्रवाल ने कहा कि पहले के समय में प्रदेश को पर्याप्त संसाधन नहीं मिलते थे।
उन्होंने कहा कि अब “ट्रिपल इंजन” सरकार काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।


अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

विधानसभा में गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों को लेकर सांसद ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सजग रहना होगा और गुमराह करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।