March 3, 2026

भिलाई सुपेला संडे मार्केट में सख्त कार्रवाई

  • भिलाई के सुपेला संडे मार्केट में एक बार फिर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की।
  • सुबह 8 बजे से टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण हटाए गए।
  • हर रविवार यहां बाजार लगता है, लेकिन कई दुकानदार सड़क पर कब्जा कर दुकानें लगा देते थे, जिससे यातायात बाधित होता था।
  • निगम पहले भी कई बार चेतावनी दे चुका था, पर व्यापारी फिर से अतिक्रमण कर लेते थे।
  • इस बार पहले से ही एरिया को चूने से मार्क किया गया था और अवैध दुकानें हटाई गईं।
  • निगम ने साफ कहा है कि अब दोबारा अतिक्रमण हुआ तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा